बहाली में जिलावासियों को मिलेगी प्राथमिकता
रामगढ़: आजसू छात्र संघ द्वारा किये गये आंदोलन का सकारात्मक परिणााम सामने आया है। रामगढ सदर अस्पताल के विभिन्न पदों में निकाली गई बहाली के बाद संघ ने इसका जोरदार विरोध किया था। इस बाबत आज अस्पताल प्रशासन ने तृतीय व चतुर्थ वर्ग की श्रेणी में होनेवाली बहाली में जिलावासियों को प्राथमिकता देने की बात कही है।
बता दें कि बहाली में जिले के बाहर के अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इस बाबत विभावि प्रभारी (आजसू) राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में वंचित अभ्यर्थियों ने बीते 2 जुलाई से 4जुलाई तक सिविल सर्जन कार्यालय के समीप आमरण अनशन किया। बीते 28 अगस्त को न्याय मार्च कर राजभवन घेराव कर राज्यपाल को अनियमितता दूर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। आजसू छात्र संघ के अनवरत आंदोलन से प्रदेश भर में अनियमितता के विरुद्ध रोष व्याप्त था।
छात्रों के आंदोलन के आगे अस्पताल प्रशासन को बहाली नियमावली को आखिरकार लागू करना पड़ा और अब निर्णय लिया गया है कि यहां तृतीय व चतुर्थ वर्गीय श्रेणी के पदों पर जिलाविसियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावे कार्यरत अभ्यर्थियों को 16 सितंबर तक रामगढ़ जिले का आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने का अस्पताल प्रबंधन ने निर्देश भी जारी किया। अपनी जीत पर आजसू छात्र संघ ने वंचित अभ्यर्थियों संग रामगढ सुभाष चौक पर जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की व मिठाईयां बांटी। विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि न्याय की अन्याय पर जीत हुई । जश्न में मुख्य रूप से देवा महतो, छात्र नेता नीतीश निराला, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष रोहित सोनी, जिला संगठन सचिव राजकुमार महतो, उमेश महतो, संदीप महतो, मनोज कुमार सहित कई लोग शामिल थे।