लगातार तीन कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहे तो होगी कार्रवाई: हेमलाल

रांची: झामुमो केंद्रीय निर्देशानुसार झामुमो, बुद्धिजीवी मोर्चा रांची महानगर का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समीक्षा बैठक बरियातु स्थित केंद्रीय कार्यालय में डॉ हेमलाल मेहता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा महानगर का कोई भी पदाधिकारी यदि लगातार तीन कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहता है, तो उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जायगा। बैठक में सामुहिक निर्णय लिया गया कि झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा महानगर एक वनभोज का आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2018 में आयोजित करेगा। जिसमें पार्टी के कई केन्द्रीय नेतागण शामिल होंगे। बैठक में मुख्यरूप से महानगर सचिव योगेंद्र राम, उपाध्यक्ष राजु रंजन कुमार, सागर वर्मा, जलेश्वर महतो, सुनील साहु, डॉ मनोज सिंह, फैयाज शाह, नौशाद आलम, सह सचिव दिलीप पॉल, रेयाज रिजवी भारती, अनुप कुमार, बबलु वर्मा , मनोज मिश्र , गोपी कृष्ण केडिया, रेजाउल्लाह अन्सारी, संयुक्त सचिव प्रताप कुमार, प्रेम कुमार रवानी, सुरज सिंह, नविन शर्मा, रंजन देव, मुराद अन्सारी एवं गौरी कृष्ण आदि शामिल थे।



