चंद्रप्रकाश भारी मतों से जीतेंगे: ढुल्लू

बाघमारा (धनबाद): बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मंगलवार को भौरा व जहाजटांड़ में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से उनकी समस्याएं जानी। कहा कि जल्द से जल्द इसका समाधान होगा। बाघमारा विधायक यहां आम जन सहित अपने समर्थकों से भी मिले। उन्होंने विस्थापन व डस्ट की समस्या कि समाधान की बातें भी कहीं।
कहा कि वो आजसू विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ हैं। दावा किया कि चौधरी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। कहा कि बीसीसीएल, ऑउटसोर्सिंग कम्पनियां, जो माफिया से मिलकर मनमानी कर रही हैं, वो अब नहीं चलेगा। कहा कि यहां की जनता को रोजगार सहित सभी सुविधा मुहैया करायी जायेगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More