राजेश राज
गिरिडीह: सदर प्रखंड के लेदा पंचायत में झारखंड विकास मोर्चा गिरिडीह प्रखण्ड अध्यक्ष नारायण पांडेय की अगुवाई में लेदा, अलगुन्दा, सिंदवरिया एवं बजटो आदि के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आगामी 4 सितम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री सह जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के द्वारा हल्ला बोल- पोल खोल कार्यक्रम के तहत लेदा के हटिया मैदान में सभा आयोजन पर चर्चा की गई। सभा में प्रखण्ड अध्यक्ष नारायण पांडेय ने कहा कि लेदा, बजटो, अलगुन्दा, सिंदवरिया पंचायत के सैकड़ो गांव के हजारों कार्यकर्ताओ कों माननीय सुप्रीमो सम्बोधित करेंगे।
बैठक में आये जेवीएम केंद्रीय नेता शोभा यादव ने सिंदवरिया पंचायत के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल जंगल और जमीन झारखण्ड के ग्रामीणों के लिए यही इनके रक्षक हैं इसमें अगर कोई भूमिहीन बेघर व्यक्ति जंगल भूमि पर आश्रय लेता है तो कोई अपराध नही है। सिंदवरिया गांव के बेघर गुली राय के आश्रय को वनविभाग के अधिकारियों द्वारा उजाड़ना निंदनीय है। इस विस्थापित गरीब को जमीन एवं आवास देकर सरकार को बसाना होगा अन्यथा झारखंड विकास मोर्चा इसके विरुद्ध आंदोलन करने को विवश होगा। बैठक उपरांत जेवीएम के नेताओ ने बेघर गुली राय से मिलकर उसका आश्रय बनाने को लेकर सान्त्वना दिए।
मोके पर जिला कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, युवामोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नरेश साव, प्रखण्ड सचिव राजेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष मोहन साव के अलावे राजेश चौधरी, जितेंद्र सिंह, जीवलाल महतो, रामु महतो, सन्तोष दास समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।