– जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
हजारीबाग: विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम रघुवर दास सोमवार को अपने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत हजारीबाग पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कोर्रा चौक, मेरू, झुमरा, करियातपुर, बरकट्ठा और बेड़ोकला में जनसभा कर जनता के समक्ष अपनी सरकार के द्वारा किये गये कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने लोगों से विकास के लिए फिर से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने का आहवान किया।
उन्होंने झूमरा में कहा कि यहां की सवा तीन करोड़ जनता के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। पांच साल की स्थायी सरकार का फायदा बताते हुए कहा कि मजबूत सरकार के कारण ही झारखंड के विकास की चर्चा सभी ओर हो रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सखी मंडलों के जरिये महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव के बारे में बताया। कहा कि आयुष्मान योजना, किसानों के लिए कृषि आशीर्वाद योजना से समाज सबल बनेगा। सीएम बरकट्ठा पहुंचे, यहां भी सीएम के रोड शो में भारी संख्या में लोग जुटे। इसी दौरान सीएम ने विस में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने का आहवान किया।