तेजस्वी यादव ने किया कटाक्ष, कहा – सरकार हर मोर्चे पर विफल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरमी लगातार बढ रही है। तेजस्वी यादव ने जहां अपने माता- पिता राबड़ी देवी व लालू प्रसाद यादव के 15 साल शासन में विकास के मोर्चे पर हुई भूल के लिए माफी मांग ली है, वहीं सत्तापक्ष पर वे लगातार अधिक हमलावर होते जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आज ही अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए एक बार फिर से सरकार की खामियों और कमजोरियों का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे गांव, खाई नमक-रोटी, देखिए यह तसवीर

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि महंगाई बढ़ी हुई है। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा हुआ है। आर्थिक मंदी से लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है और ऐसे हालात में पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा कर दिया गया है। इन सब से बिहार के नौजवान, छात्र, गरीब आदमी, व्यापारी और किसान त्रस्त हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ हमने कल साईकिल यात्रा निकाली है। वहीं, उन्होंने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि डबल इंजन सरकार बिहार को स्पेशल पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दे सकी है।

आपको बता दें कि कल राजद कार्यकर्ताओं ने पटना में राबड़ी आवास से साईकिल यात्रा निकाली थी। कल पार्टी का स्थापना दिवस भी था। दिल्ली में लालू यादव ने साल 1997 में जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More