बेरोजगारों के साथ रघुवर सरकार कर रही है खिलवाड़: त्रिभुवन मंडल

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय एक बैठक सरिया स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडेय व संचालन बंधन महत्व ने किया। बैठक में विभिन्न समस्याओं से संबंधित चर्चा-परिचर्चा की गई। वहीं झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा की सरिया अनुमंडल जिला बनने की सारी अहर्ताएं पूरी करता है सरकार सरिया अनुमंडल को अविलंब जिला घोषित करे। उन्होंने कहा कि इन दिनों बगोदर, सरिया और बिरनी अंचल में किसानों की जमीन का दाखिल खारिज नहीं किया जा रहा है, अंचलाधिकारियों की मनमानी के कारण किसान काफी परेशान हो रहे हैं। कहा कि झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लागू कर किसानों को जमीन से बेदखल करने का कुत्सित प्रयास कर रही है, झामुमो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
वहीं स्थानीय नीति में सरकार द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है, 11 या 13 जिलों को बांटकर स्थानीय बेरोजगारों के साथ रघुवर सरकार खिलवाड़ कर रही है जिसके लिए झामुमो आंदोलन के लिए अपना कमर कस रही है।
बैठक में अशोक मंडल, मोतीलाल मंडल, काजिम अंसारी, बंधन महतो, मजीद अंसारी, शाकिर अंसारी, बलदेव विश्वकर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


