कोडरमा: सतगावां प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से सरकार किसानों के हित के लिए प्रत्येक गाँव में 5-5 डीप बोरिंग, मुफ्त बिजली, युवकों के लिए मोटर ड्राइविंग लाइसेंस प्रत्येक प्रखंड में कैम्प के माध्यम से बनाने का अपील की। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उच्च विद्यालय में नए शिक्षक की बहाली करने की भी मांग की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला है। अफसरशाही का राज है। किसानों को समय पर बीज व खाद नहीं मिल पाता है। सतगावां कृषि बहुमूल्य क्षेत्र है। ऐसे में किसानों के हित के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। कांग्रेस की सरकार राज्य में बनी तो किसानों के लिए कई प्रकार की सुविधाओं को प्रधानता दी जाएगी। आने वाले समय में लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साथ दें, हर समस्या का निदान करने के लिए हर वक्त तैयार रहेंग। वही जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में लूट खसोट व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो लूट खसोट व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा।
कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। 12 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम का ज्ञापन बीसीओ राजू रजक को सदस्यों ने दिया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय ने किया। धरना में प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आंनद, तुलसी मोदी, नारायण वर्णवाल, संजय कुमार शर्मा, अरविंद सेठ, संजय सेठ, जिला सचिव सुरेश मोदी, सुबोध कुमार, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य भुनेश्वर राम, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कंचन देवी, प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन राम, संजय सिंह, तारिणी सिंह, स्वराज राय, आनंदी सिंह आदि उपस्थित थे।