दुमका: जिला प्रखंड कार्यालय में ’सेवा से समृद्धि की ओर’ कार्यक्रम का उदघाटन करने के बाद प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मंराडी ने कहा, कि केंद्र के साथ- साथ झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने को लेकर कृत संकल्पित है। नई-नई योजनाओं के मार्फत गरीबों को सशक्त बनाने का हर प्रयास किया जा रहा है। ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिसमें समाज के हर वर्ग के व्यक्ति कदमताल कर सके यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। इस बाबत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास, गृह प्रवेश सहित ले-आउट जैसे कार्य होंगे। डॉ मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सदैव गरीबों की चिंता करते हैं। उन्हीं के सर्वांगीण विकास हेतु काम करते हैं।
कहा कि रघुवर सरकार ने प्रदेश से गरीबी को खत्म करने का संकल्प लिया है। सेवा से समृद्धि की ओर कार्यक्रम का उद्देश्य इसे दर्शाएगा। कहा कि समृद्धि का पर्याय खुशहाली है। सरकार की सोच यही है कि हर जरुरतमंद सरकारी योजनाओं को लाभ ले सके। डाॅ मंराडी ने कहा कि दारुक वन की हृदय स्थली दुमका में बांस कारीगर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों हेतु रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। आयोजन में देश के अलावे विदेशों से भी लोग शिरकत करेंगे। दुमका जैसे शहर ऐसे बड़े आयोजन से सरकार के उदेश्य स्पष्ट हैं। कहा कि सरकार ने सखी मंडल के दीदियों को करोड़ों रुपए की राशि दी है, ताकि महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आए व वे आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर सरकार के गरीबी दूर करो अभियान को साकार करेंगे।
उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि आज पूरे राज्य में इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं हैं। उनका सामूहिक उदघाटन व शिलान्यास लेआउट जैसे कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि सभी योजनाओं को क्रियान्वित कर उसे आम जन तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। एक सप्ताह के भीतर जिलेभर में 23 हजार आवासों का ले-आउट तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 14वें वित्त आयोग से होने वाले कार्य यथा सौर ऊर्जा आधारित पेयजल आपूर्ति योजना, पेवर ब्लॉक आधारित सड़क निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट योजना के कार्य पूरे किये जाएंगे। डीडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य आपके जीवन के लिए नई रोशनी लाने का काम करेंगा। मौके पर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल, दिव्यांग जनों के बीच श्रवण यंत्र, दिव्यांग जनों के बीच बैषाखी, मनरेगा के तहत सिंचाई कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास, जेएसएलपीएस के 558 सखी मंडल को बैंक लिंकेज कैश क्रेडिट लिमिट, जेएसएलपीएस द्वारा जोहार परियोजना के तहत लाभ, स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोल्डन कार्ड, आपूर्ति विभाग द्वारा रसोई गैस, का वितरण किया गया।