सरकार के प्रयास से वन क्षेत्र 33.3 प्रतिशत हुआ: वर्णवाल
रांची: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा है, कि राज्य सरकार का प्रयास रंग ला रहा है और इसी क्रम में विगत साढ़े चार साल के अंतराल में वन क्षेत्रों का दायरा 33.3 प्रतिशत हो चुका है। जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर हमें इसे और आगे बढ़ाना है। 2015 में मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हमसभी ने कुसई कॉलोनी में गुलमोहर के पौधे लगाए थे, जो आज पेड़ बन चुका है। ये देखकर खुशी हो रही है। डाॅ वर्णवाल गुरुवार को उक्त बातें झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में कुसई कॉलोनी में आहूत जल संरक्षण अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
डाॅ वर्णवाल ने लोगों से अपील की, कि यदि अवसर मिले तो आप भी एक पौधा जरूर लगाएं। यह पुण्य का कार्य है व शुद्ध वातावरण के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा करने से ही हम भावी पीढ़ी को बेहतर जीवन दे सकते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रमदान कर पौधरोपण, जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार किया है। हमें भी ऐसा करना होगा, ताकि बेहतर परिणाम सामने आए। हो। इस मौके पर झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निरंजन कुमार, एम डी वित्त राजेंद्र अग्रवाल, एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड कुमार अभिषेक, एके सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]

