रांची: गयाराम महतो को आजसू बुद्धिजीवी मंच का केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष डाॅ यूसी मेहता, अंचल किंगर, डाॅ मुकुंद चंद्र मेहता, अरविंद कुमार, योगेंद्र नाथ महतो, डाॅ विनय भरत, प्रो रविशंकर कुशवाहा, सहजाद आलम, सुसैन महतो, शिवशंकर प्रसाद, प्रो उषा किरण सहित कई नेताओं ने खुशी व्यक्त किया है। इनका कहना है कि पार्टी को दिशा देने के लिहाज से इनके सुझाव अहम होंगे।