रांची: भीषण गर्मी के साथ राजधानी रांची में बिजली पानी की किल्लत से लोग त्रस्त हैं। इसी बाबत झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनोखे अंदाज में विरोध किया। मोर्चा सदस्यों ने सर में घड़ा व हांथो में ढिबरी लेकर प्रदर्शन किया।
[URIS id=9499]
इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष महुआ माजी ने कहा कि रांची नगर निगम लोगों को सुविधा पहुंचाने में पूरी तरह से विफल है। राजधानीवासी पानी के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं बिजली की आंख मिचैली से लोग हलकान हैं। इसके अलावे आने वाले मानसून को लेकर भी नगर निगम के पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। कुल मिलाकर नगर निगम के वादे व सरकार के इरादे ढकोसला साबित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष मुस्ताक अंसारी ने कहा कि जनता पानी व बिजली के लिए त्रस्त है, वो सरकार को इसके लिए कोई चिंता नही है।