चंदनकियारी: कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, उनके बूते चुनाव जीतेंगे: बाउरी

चंदनकियारी: स्थानीय विधायक व प्रदेश के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं और यदि वे कमजोर पड़ें तो फिर पार्टी की हार निश्चित है। भाजपा आज यदि विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी बनी है, तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं की ही ताकत है। बाउरी शुक्रवार को मंडल कोर कमिटी की बैठक में बोल रहे थे।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग बैठकर 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई। कहा कि जिस तरह से लोक सभा 2019 के चुनाव में रिकॉर्ड वोट यहां की जनता ने दिये, उसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी फतह करना है। कहा कि शक्ति बूथ के कार्यकर्ता समझें कि उन्हें मुखिया का चुनाव जीतना है और बूथ कार्यकर्ता यह समझे कि उन्हें वार्ड मेंबर का चुनाव जीतना है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ते हुए बाउरी ने कहा कि आप ही पार्टी की ताकत हैं और अंतिम दम तक मजबूत रहना है। इसी आधार पर हमारे 65 प्लस का सपना साकार होगा। कहा कि हर कार्यकर्ता अपना बूथ को मजबूत करें, ताकि जीत सिर्फ जीत नहीं, बल्कि झारखंड के इतिहास की रिकॉर्ड जीत हो। मौके पर पार्टी के जयदेव राय, कृपानाथ मुखर्जी, देवाशीष सिंह, रामानंद महथा, उमेश महथा, राधेश्याम सिंह, विनोद गोराई, निमय महथा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More