रांची: भाजपा नेता अजय राय ने कहा है कि प्रदेश में सभी लोस सीटों पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी। राज्य सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकलाप से जनता पूरी तरह से खुश है। राय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अधिकतर जनता ने पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगी दल के प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी। राय ने कहा कि पूरा विपक्ष तास के पत्तों की तरह बिखरा हुआ है, इसके बावजूद डपोरशंखी बयानबाजी कर आम जनता को छलने का भरसक प्रयास हो रहा है।। इस बार जनता बहकावे में आने वाली नही है।