विकेंद्रित अर्थव्यवस्था की बदौलत सबका साथ सबका विकास : नित्यानंद राय

रांची: भारत के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि मोदी सरकार विकेंद्रित अर्थव्यवस्था को अपनाकर सबका साथ सबका विकास अभियान को साकार करने में सफल हो रही है, जबकि कांग्रेस ने पूंजीवादी अर्थव्यवस्था अपनायी। इसी कारण वह विगत 60 साल में भी देश से गरीबी हटाने में विफल रही। 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र ने देश में विकेंद्रित अर्थव्यवस्था पर बल दिया व इसकी कारण आज समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा हैै।
गृह राज्य मंत्री मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों के 10 बैंकों का विलय करके 4 बैंक बनाने का काम हो रहा है। इसका प्रत्यक्ष लाभ बैंकों को होगा। सरकार ने बाजार में 5 लाख करोड़ के ऋण प्रवाह हेतु बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपये दिये हैं, जिससे कॉरपोरेट सेक्टर सहत खुदरा व्यापारी को बड़ा लाभ मिलेगा। घर, वाहन एवं उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद को प्रोत्साहित करने हेतु एनएचएफसी को 30 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई है। श्री राय ने कहा कि 31 मार्च, 2020 तक संकटग्रस्त किसी भी एमएसएमइ डीकेएस एनपीए घोषित नहीं किया जायेगा। केंद्र सरकार ने विगत एक महीने के भीतर अर्थिव्यवस्था को सुधारने के लिहाज से कई अहम निर्णय लिये हैं। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के फायदे को उन्होंने डिफाइन किया।
उन्होंने कहा कि कंपनियों के पास अधिक धन से निवेश बढ़ेगा, नये रोजगार का सृजन होगा, उत्पादन व आमदनी में वृद्धि से देश के विकास का मार्ग प्रशसत होगा। कहा कि भारत अब विकासशील देश की श्रेणी से निकल चुका है और विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े व ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं। करों में कटौती भी कर दी गई है। कहा कि वैसी घरेलू कंपनियां, जो किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं ले रही हैं, उनका आयकर भुगतान दर 30 से घटाकर 22 प्रतिशत किया जा चुका है। छूट का लाभ ले रही कंपनियों का वैकल्पिक कर 18.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। कहा कि कंपनियां अब 2 प्रतिशत सीएसआर फंड शोध कार्यों व विवि में खर्च कर सकती हैं, जिससे नये शोध में बढ़ावा मिलेगा। श्री राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकलापों की जमकर प्रशंसा की। इस बाबत प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह सहत प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More