आजसू की स्वाभिमान यात्रा, सुदेश ने कहा गांव की पगडंडी से विकास ग़ायब है

संतोष वर्मा
चाईबासा: अब सरकार के सहयोगी भी सरकार के विरूद्व कर रहे हैं, स्वाभिमान यात्रा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के स्वराज स्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के तहत कोल्हान में जगह- जगह जोरदार स्वागत किया गया।
अधिक से अधिक संख्या में लोग आजसू के स्वराज स्वाभिमान यात्रा में शामिल हो रहे हैं, साथ ही कोल्हान के कई नेता और कार्यकर्ता आजसू में शामिल हुए। कोल्हान में दुसरे चरण के अंतिम दिन चक्रधरपुर के दर्जनों गांवों में सुदेश महतो के द्वारा पैदल यात्रा किया गया। उनके साथ आजसू नेता डा. देवशरण भगत भी मौजूद थे। गांव में बैठक कर सुदेश महतो ने चौपाल लगाकर लोगों
की समस्या सुनी।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की अधिकांश सुविधाएं उन तक नहीं पहुंच पा रही है, कई योजनाओं की उन्हें जानकारी भी नहीं मिलती।आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चौपर से चौपाल की सच्चाई का पता नहीं लगाया जा सकता है। सरकार चार साल से घोषणा पर घोषणा कर रही है, लेकिन
गांव की पगडंडी से विकास गायब है। योजनाएं गांव पहुंचते- पहुंचते दम तोड़ रही है। जिनपर जनता के विकास का दायित्व है, वहीं गांव तक विकास पहुंचाने से मुंह मोड़ रहे हैं।
भाजपा और झामुमो के चौपाल पर व्यंग्य करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कुछ लोग चौपाल और यात्रा के नाम पर अपना वोट बैंक ढुढ रहे हैं। जबकि वे स्वराज स्वाभिमान यात्रा के तहत सिस्टम की बात कर रहा हूँ जो पूरी तरह फेल है। बीडीओ को विकास का प्रभार देकर बीडीओ राज बना दिया गया है।
सरकार में रहकर सरकार के विरोध करने के सवाल पर श्री महतो ने जबाब देते हुए कहा कि सरकार में रहकर जनता और सिस्टम की बात करना गलत नहीं है। सदन में पक्ष- विपक्ष के सदस्य
सरकार से सवाल करते हैं और मैं भी जनता के बीच जाकर जनता का ही सवाल ढूंढ रहा हूँ और उनकी समस्या के लिदान करने की आवाज उठा रहा हूं।


