मौत के बाद सड़क पर हंगामा,पाँच घंटे तक आवागमन बाधित

चतरा/मयूरहंड: थाना क्षेत्र के करनी के समीप बुधवार की देर रात घटी हाईवा और मोटरसाईकल सड़क दुर्घटना में घायल करनी गाँव निवासी सुरेन्द्र राणा की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह शव के साथ इटखोरी भाया करनी-हजारीबाग मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सुचना पाकर इटखोरी थाना प्रभारी अशोक राम और मयूरहंड प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मौके पर पहुँचकर आक्रोशित लोगो को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया,पर मुआवजे की राशि तथा दनदाहा घाटी समेत अन्य तीखे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने की माँग को लेकर आक्रोशित लोग अड़े रहे। ईटखोरी थानेदार श्री राम, मयुरहंड थाना पुलिस के जवान ,प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा सरकारी प्रावधान के तहत मुआव्जा और स्पीड ब्रेकर बनाये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद जाम को हटा लिया गया है।

गौरतलब है कि सड़क जाम की वजह से इटखोरी भाया करनी-हजारीबाग मुख्य पथ पर पाँच घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। घटना के बाद से मृतक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क जाम हटने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More