छपरा: वकील हरिमोहन सिंह के आवास पर युवा संवाद का चौथे चरण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सारण के विभिन्न क्षेत्रो से काफी संख्या में युवा साथियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राज आर्यन और संचालन भानू सिंह ने किया।
वकील हरिमोहन सिंह ने कहा की युवाओं को आपसी मतभेद को भुलाकर समाज में आगे बढ़ने की जरूरत है। बैठक में छात्र नेता सुमित सिंह और रचित भारती ने कहा की अब युवाओं को अपने मान सम्मान की रक्षा के लिये आगे आना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता बिहार प्रदेश के डॉ विशाल सिंह राठौर ने कहा की पूर्व काल से आज तक राजनीती के क्षेत्र में युवाओं को सिर्फ ठगने का कार्य किया गया है, जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। देश के आबादी के हिसाब से अब युवाओं को भी राजनीति के क्षेत्र में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो। राजनीती के क्षेत्र में लोकतंत्र के नाम पर जो आज भी राजतंत्र कायम है उसे अब ख़त्म करने का समय आ गया है और पुनः लोकतंत्र की स्थापना की आवश्यकता है।
छात्र नेता बिहार प्रदेश के शेख नौशाद ने कहा की युवा ही राष्ट्र के वास्तविक शक्ति है, सम्मान मिलना चाहिये।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभास शंकर, अमित सिंह, डॉ विजय सिंह, विजय राज, प्रकाश राज, निशांत राज, राजन सिंह, प्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, आदित्य सिंह, अमन सिंह,अक्षय सिंह,चन्दन कुमार, छात्र नेता जितेंद्र कुमार, अभय कुमार सिन्हा के साथ साथ सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कुमार भार्गव ने सभी को इस संवाद कार्यक्रम में आने के लिए आभार भी प्रकट किया।