राजनीतिक मैनेजर लालू से मिले कांग्रेस अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां महागठबंधन में एकता को लेकर सभी अपनी डफली-अपना राग अलाप रहे हैं, वहीं इसके समाधान हेतु कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव रिम्स में इलाज करा रहे राजनीतिक मैनेजर लालू यादव के पास पहुंचे। इस बाबत केवल सात से आठ मिनट ही बात हुई और बाहर निकलकर डाॅ उरांव ने कहा कि मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री यादव के स्वास्थ को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनका चेहरा बुलंद लगता था, लेकिन उन्हें साजिश के तहत फंसा दिया गया। श्री उरांव ने कहा कि लालू यादव ने कहा है कि मिलजुलकर चुनाव लड़े। इससे पहले भी श्री यादव बिहार व झारखंड के सामाजिक बनावट को बदलने का काम कर चके हैं। डाॅ उरांव ने झारखंड की राजनीति पर कहा कि बाजार में प्याज की कीमत बेतहाशा बढी है और यही प्याज सरकार को रुलाने का काम करेगा।
मंहगाई को ले सड़क पर उतरेंगे
डाॅ उंराव ने कहा कि सरकार की नीतियों व मंहगाई के खिलाफ जल्द ही पार्टी सड़कों पर उतरेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव की आहट के बाद से ही राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं और ऐसे में रिम्स में इलाजरत लालू के पास सियासी दरबार लगने लगा है। गौरतलब है कि प्रतिकूल राजनीति को पटरी पर बैठाने के ध्येय से लालू यादव को महारथ हासिल है। आज बिहार के एमएलसी रामबाबू यादव ने भी उनसे मुलाकात की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More