सीएम बघेल गेल करेंगे सुबोधकांत का प्रचार

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रांची लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय के समर्थन में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सुबह 9 बजकर 30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद इचागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां सुबह 10 बजकर 30 बजे नीमडीह के रघुनाथपुर मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बघेल सिल्ली के पतरातू मैदान में सुबह 11 बजकर 30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। बघेल दोपहर बाद 4 बजे ओरमांझी के अंचल मैदान यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More