सरिया रेलवे ओवरब्रिज को लेकर सीएम से मुलाकात

बगोदर: सरिया ओवरब्रिज मामले को लेकर रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर की अगुवाई में मंगलवार को सीएम रघुवर दास से मुलाकात कर उन्हें सरिया को दो भागों में बांटने वाली रेलवे फाटक से हो रही समस्या से अवगत किया। इन्होंने सीएम ने मांग की, कि रेलवे फाटक सरिया के लिए जटिल समस्या बन चुकी है व इससे निजात बाईपास या ओवरब्रिज बनाने के बाद ही पाया जा सकता है।
[URIS id=9499]


