दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती: मुख्यमंत्री

पुण्यतिथि पर डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जिसे दुनिया की कोई ताकत भारत से अलग नहीं कर सकता। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था को तोड़कर अपना बलिदान दिया। सीएम रविवार को भाजपा मुख्यालय में बोल रहे थे।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/do-something-like-this-that-the-21st-century-became-indian-century-chief-minister

सीएम ने कहा कि डाॅ मुखर्जी ने एक देशभक्त व राष्ट्रभक्त के तौर पर अपनी जिंदगी भारत की एकता व अखंडता को समर्पित कर दी थी। एक मजबूत व एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें आज भी प्रेरित करता है। सीएम ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा कर्तव्य है, कि हम देशहित में तत्पर रहें, ताकि राष्ट्रीय एकता को लेकर उनका बलिदान व्यर्थ न जाये। उनके 66वें पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें प्रदेश के कई जगहों पर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता एवं सच्चे राष्ट्र भक्त थे, जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ऐसे महान विभूतियों की प्रेरणा ने ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाई है।
[URIS id=9499]

 

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति देश सेवा का साधन और लक्ष्य मां भारती की सेवा है। डॉ. मुखजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युतवरण महतो, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री नवीन जयसवाल, सुबोध कुमार सिंह ‘गुड्डू’, मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, अमित कुमार, आरती सिंह शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More