राजग प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया

गिरिडीह : लोस चुनाव 2019 की सबसे अहम सीट मानी जाने वाली गिरिडीह से राजग प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो और आजसू नेता लम्बोदर महतो और अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व चंद्रप्रकाश चौधरी रजरप्पा गए वहाँ उन्होंने माँ छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा गिरिडीह का सम्पूर्ण विकास ही हमारा लक्ष्य है। गिरिडीह की जनता आज भी कई मुलभूत सुविधाओं से वंचित है उन तक तमाम सुविधाएं पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More