कोडरमा: जिप अध्यक्ष ने चलाया जागरूकता अभियान

डोमचांच(कोडरमा): बाजार में श्रम शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रचार- प्रसार करने के लिए जिला परिषद की अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच मनीष कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुकुंद श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, विभिन्न वार्ड पार्षद गण, कमल क्लब के अध्यक्ष सुजीत मेहता, लखन राणा, सहदेव यादव, जागेश्वर सुंडी, पवन राणा, राजेश तथा कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
असंगठित निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। श्रम शक्ति अभियान के तहत श्रमिकों का निबंधन कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस जागरुकता अभियान का ध्येय था। डोमचांच बाजार में चलाये गये इस अभियान के तहत उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, ठेला चालक खेतिहर मजदूर, मनरेगा श्रमिकों, व अन्य श्रमिकों से बातचीत कर मुफ्त निबंधन के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि मजदूरों का निबंधन कराने के पीछे सरकार का मकसद है कि इन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के साथ- साथ सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके। इस बाबत मेधावी छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, चिकित्सा सहायता योजना, मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना, पेंशन योजना, विवाह सहायता योजना सहित 14 योजनाओं का लाभ इसके अंतर्गत निबंधित श्रमिकों को मिलना है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More