अन्नपूर्णा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बगोदर: कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को भी लोगों से मिलने का दौर जारी रहा। इस बाबत वे कसिया मोड़, धरगुल्ली, घंघरी, कुदर, मुंडरो काली मंदिर, बिहारो, अटका चौक, अटका बस्ती, संतूरपी, बगोदरडीह, हेसला समेत बगोदर बाजार में रहनेवाले लोगों से मुलाकात की। चुनाव में विकास की बातें बताने के लिए मुडरो काली मंदिर परिसर में एक नुक्कड़ सभा की गयी।
यहां विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि पार्टी ने महिला प्रत्याशी को तरजीह दी है, ताकि क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो सके। विधायक ने कहा कि केंद्र मेें अभी सिर्फ मोदी जी ही ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो भारत  देश के अलावे विदेशों में परचम लहराने की ताकत रखते हैं। इस मौके पर विधायक जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित यादव, शालिनी गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष उदय गुप्ता, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आशीष बॉडर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More