लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत उपचुनाव से-बाबूलाल मरांडी

रांची: 2019 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में सीट बंटवारे में सहमति नहीं बनने के कारण अलग-अलग चुनाव लड़नेवाली बीजेपी और आजसू उपचुनाव (BJP and AJSU by-election) में एक साथ होंगे. दुमका तथा बेरमो उपचुनाव के अलावा आगे भी एनडीए गठबंधन के रूप में साझा कार्यक्रम तय करेगी. इस बात की घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Rajya Sabha MP Deepak Prakash) ने की.

आजसू के प्रदेश कार्यलय में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी(BJP Legislature Party leader Babulal Marandi) , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, लोकसभा सदस्य चंद्रप्रकाश चौधरी तथा बेरमो से एनडीए प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल (NDA candidate Yogeshwar Mahato Batul) भी उपस्थित थे. बाबूलाल मंराडी ने जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव परिववारवाद बनाम लोकतंत्र के लिए होगा.हेमंत सरकार पिछले 10 महीने से लोगों को ठगने का काम किया है. विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करता आ रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म, हत्या ,चोरी-डकैती और नक्सलियों की हमला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत हैं. इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत उपचुनाव से होगी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहाकि उपचुनाव में दोनों दल मिलकर न केवल एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मजबूती से चुनाव प्रचार करेंगे बल्कि संयुक्त संचालन समिति भी काम करेगी. और साथ ही उपचुनाव में जदयू और लोजपा का भी समर्थन मिला है.

वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो (AJSU Supremo Sudesh Mahato) ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार दस महीनों में अपनी प्राथमिकता तय नहीं कर पाई है. चुनाव में जो वादा करके सत्ता में लौटी थी. उसपर एक कदम आगे नहीं आ सकी है. राज्य में चारो ओर भय,भष्ट्राचार बढ़ता ही जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More