काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

समृद्ध झा.

रांची: डोरंडा के राजेन्द्र चौक पर आज झारखंड प्रदेश NSUI के उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनता को खूब लूटा और धोखा दिया है। आम जनता पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से त्राहिमाम कर रही है। आपको बता दे कि पहली बार किसी के शासन काल में इतना दाम बढ़ा है।

मोदी सरकार हाय हाय, पेट्रोलियम मंत्री हाय हाय जैसे नारे NSUI और आम जनता लगा रहे थे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर आम जनता को इनसब से निजात नही मिलेगा तो nsui सड़को पर आकर रांची बंद का आह्वान करेगी। छात्र हो या महिला या पुरुष या बुजूर्ग सभी इस सरकार से तंग आ चुकी है। 2019 में इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी। रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत में कुछ न कुछ पैसे का इजाफा किया जा रहा है। 22 मई को लगातार नौंवे दिन तेल की कीमतों में इजाफा हुआ।

22 मई को तेल कंपनियां दिन के 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली थीं, लेकिन फिलहाल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ऑयल कंपनियों के सीएमडी के साथ मंगलवार को होने वाली बैठक टल गई।

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.87 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में 79.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.70 रुपए है। चेन्नई में पेट्रोल 79.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 68.08 रुपए है। कोलकाता में 70.63 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 72.48 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 71.87 रुपए प्रति लीटर है।

ऑयल मिनिस्टर ने संकेत देते हुए कहा कि तेल की कीमतों में सरकार कुछ राहत दे सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नही हो रहा। सरकार तेल की कीमतों में 2.50 और 2.35 रुपए की कटौती कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राज्य को भी वैट में कटौती करनी चाहिए। यह सीधे राज्य के खाते में जाता है। फ्यूल पर करीब 40 फीसदी तक वैट लगता है। अगर राज्य 5 फीसदी वैट भी कम कर देंगे तो इससे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा।

प्रदर्शन में आकाश रजवार, विशाल गोश्वामी, मोहमद आमिर, अब्दुल राबनावज़, मंजीत, सुमित, ऋषभ परासर ,संतोष, सोमनाथ के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More