रांची: विधानसभा चुनाव पर आजसू ने किया मंथन

रांची: रविवार को आजसू के चुनाव तैयारी समिति ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की। समीक्षा बैठक में सभी सदस्यों ने विधान सभावार रिपोर्ट पेश की। बताया गया कि विस में एक बूथ 25 यूथ सदस्य की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बाबत निर्णय लिया गया कि शेष बचे हुये बूथों पर 15 दिनों के अंदर बूथ कमिटि गठित करने का निर्णय लिया गया है।
तय किया गया कि इसके बाद समीक्षा बैठक प्रखंड स्तर पर केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में होगी। पार्टी के डॉ देवशरण भगत ने कहा कि विधानसभा स्तर पर बहुत जल्द ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आहूत होगा, जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो खुद समीक्षा करेंगे। कहा कि अब जनता सफेदपोशों को परख चुकी है और उन्हें चुनाव में सबक भी सिखाएगी। विस चुनाव की तैयारियों के बाबत डोमन सिंह मुंडा, राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, प्रो श्याम मुर्मू, विकास राणा, परमेश्वर महतो, इम्तियाज अहमद नाजमी, डॉ रामानुज व अनिता साहू सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]

