विधानसभा चुनाव में नई रणनीति को अपना सकता है झामुमो

केंद्रीय समिति की बैठक का दूसरा दिन
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक के दूसरे दिन रविवार को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधित विभिन्न रिपोर्ट ली है। इसके बाद अंदरखाने से मिल रही रिर्पोट के अनुसार आगामी विधानसभा में पार्टी नई रणनीति या नये प्रयोग कर सकती है। लोकसभा चुनाव में हुई किरकिरी के बाद महागठबंधन द्वारा एकता उपरी तौर पर दर्शाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां कई मुद्दों को लेकर आपसी सहमति नही बन सकी है। शिबू सोरेन पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सही व सटिक रणनीति बने।

[URIS id=9499]

शनिवार को जेएमएम केंद्रीय समिति की बैठक के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में हार का ठिकरा ना सिर्फ सहयोगी दलों पर फोड़ा था, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले पार्टी को लड़ने की सलाह भी दे डाली है। जेएमएम पदाधिकारियों की बैठक में भावी विस चुनाव में पार्टी किस तरह से आक्रामक तरीके से रघुवर सरकार के खिलाफ रणनीति बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी उस पर चर्चा की जा रही है, हालांकि ये अलग बात है कि इससे पहले की बैठक में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा था कि महागठबंधन के तहत विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/raghuvar-from-union-transport-minister

जिस तरह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े भाई की भूमिका निभाई थी, तो विधानसभा चुनाव में जेएमएम बड़े भाई की भूमिका निभाएगी और ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बहरहाल ये देखना दिलचस्प होगा, कि झामुमो के इस बैठक के बाद जमीनी तौर पर किस फैसले के साथ पार्टी चुनाव में खड़ी होती है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More