वामदल एक साथ लड़े विधानसभा चुनाव: भुवनेश्वर

9 जुलाई को राजभवन मार्च
रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को सीपीआई राज्य कार्यालय में वाम दलों की बैठक हुई। इस बाबत अध्यक्षता कर रहे हजारीबाग के पूर्व सांसद सह राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि वामदल सामूहिक रुप में आंदोलन करें व विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े। इसके अलावे विस्थापन, कर्ज माफी, फसल बीमा, गैर मजरुआ जमीन का रसीद फिर से काटने व राज्यव्यापी बिजली संकट के सवाल पर 9 जुलाई को राजभवन मार्च करने का फैसला किया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव के दौरान वाम दलों में कोई आपसी लड़ाई नहीं है व एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत 14 जुलाई को सीपीएम राज्य कार्यालय में आहूत बैठक में आपसी सहमति से फैसला कर लिया जायेगा। बैठक से पूर्व ही सभी वाम दल अपने राज्य समिति की बैठक कर सीटों का चयन कर लेंगे। इसी बाबत फैसला लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। जनांदोलन के मुद्दे पर बैठक को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि राज्य में बारिश पर आश्रित खेती का हाल बदहाल है, क्योंकि बारिश देर से आया है।

[URIS id=9499]

 

मेहता ने कहा कि सरकार भी किसानों के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार कर रही है और हर साल की तरह इस बार भी खाद-बीज समय पर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ऐसे में उन्हें खाद- बीज कंपनियों द्वारा दोहन करने के लिए छोड़ दिया गया है, जो चिंताजनक है। वाम दलों की बैठक में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में कड़ी निंदा की गई। बैठक में सीपीआई के सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय समिति सदस्य के.डी. सिंह व कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह, सीपीएम के राज्य सचिव जी.के. बख्शी व रामचंद्र ठाकुर, भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, एमसीसी के मिथिलेश सिंह व सुशांतो मुखर्जी और एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सिध्देश्वर सिंह व मिंटू पासवान उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More