बढ़ रहा है जेसीएम व झामुमो पर विश्वास: अमित महतो

रांची। झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के छात्र संगठन की रांची जिला समेत डोरण्डा कॉलेज कमिटी के सैकडों छात्र-छात्राओं ने असद फेराज उर्फ टिंकू के नेतृत्व में झारखण्ड छात्र मोर्चा में विलय हो गया। सारे पदाधिकारियों छात्र-छात्राओं ने जेसीएम का सदस्यता ग्रहण किया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक अमित महतो ने समस्त नये पदाधिकारियों को मालार्पण कर जेसीएम में स्वागत किया। केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो ने कहा कि झारखंड के सारे नौजवानों, छात्र-छात्राओं का झुकाव झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड छात्र मोर्चा की ओर बढ़ा है। झारखंड छात्र मोर्चा झारखंड की सबसे बड़ी छात्र संगठन हैं, यहां के छात्र – छात्राओं के लिए हमेशा आंदोलित रहता है। विवि पटल से लेकर सरकार के पटल तक हर एक समस्याओं को पूरी प्रखरता के साथ रखती है। हर दिन निर्भया जैसे कांड झारखंड में दोहराये जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा सरकार बेटी पढ़ाव-बेटी बचाव का नारा देती हैं, इधर उसी के नगर विकास मंत्री के भांजे द्वारा छात्राओं को नौकरी के नाम पर बुलाकर उनके साथ गलत हरकत करते है। छात्राओं के साथ गलत विडियो बनाकर धमकी देकर अपहरण कर लाखों का फिरौती मांगा जाता है। झारखंड छात्र मोर्चा इन तमाम बिन्दुओं तथा सरकार के छात्र विरोधी गलत नीतियों पर लगातार आंदोलित हैं। अंत में समस्त नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य का कामना किये।
इन्होंने जेसीएम का सदस्यता ग्रहण किया: असद फेराज ( जिला अध्यक्ष), शीतल हाजरा (जिला उपाध्यक्ष), मो० इरफान ( विवि प्रभारी), पायल कुमारी (जिला सचिव), अजय कुमार ( डोरण्डा कॉलेज अध्यक्ष ), अनिल नायक (जिला उपाध्यक्ष), सिद्धार्थ कुमार ( महासचिव ), पूजा कुमारी, दिलकश मेहनाज, सोनी कुमारी, हिमांशु कुमार, सैफ खान, अजमत हावरी। तमाम पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने जेसीएम का सदस्यता ग्रहण किया।
मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्षा डॉ महुआ माजी, युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्षा वर्षा गाड़ी, जेसीएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष मिनहाज अली, केंद्रीय प्रवक्ता नीतीश पटेल, विवि समिति अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, झामुमो नेता अरूण वर्मा, देवाशिष गायन, जिला सचिव संतोष महतो, सुभाष महतो, रूपेश विराट, मेघनाथ महतो आदि लोग शामिल थे।




