लालू से रिम्स में मिले आलम व अब्‍दुल गफूर, तय हुई चुनावी रणनीति

रांची: राजधानी के रिम्‍स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आज बिहार के विधायक जफर आलम और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दूल गफूर ने मुलाकात की। इस बाबत बिहार और झारखंड के चुनावी रणनीति पर बातेें भी हुईं। सिमरी बख्तियारपुर के विधायक जफर आलम ने साफ कहा कि बिहार की जनता का मन बदला है और हम 2020 की चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही चैन की सांस लेंगे।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर राजद के प्रत्याशी जफर आलम ने अपनी जीत को भावी चुनावी रणनीति से जोड़ा और कहा कि लालु प्रसाद यादव ने हमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है। लालू के स्वास्थ्य को लेकर इन्होंने चिंता प्रकट की। कहा कि इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर ने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है और जल्द ही श्री यादव बाहर निकलेंगे। आरा विधायक नवाज आलम ने कहा कि लालू यादव हमारे मान सम्मान हैं। हम गरीब किसान के घर से आते हैं और हम जनता के बूते पर अपनी जगह बनाने वाले लोग हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More