फोर्ड गाड़ी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए आदित्य

– गांधी जी 1940 में इसी से कांग्रेस अधिवेशन में रामगढ़ पहुंचे थे
– कांग्रेस के दिग्गजों ने की सवारी
रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी के मौके पर बुधवार को कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल अपने पूर्वजों की गाड़ी फोर्ड लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आहूत पदयात्रा में समर्थकों सहित शामिल हुए। खास बात यह है कि बापू 1940 में इसी गाड़ी पर सवार होकर रांची से रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन में पहुंचे थे। फिर यहीं से पदयात्रा का प्रारंभ किया गया था। पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान आज फोर्ड गाड़ी में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आर पी एन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री गीता श्री उराँव, कांग्रेस प्लानिंग के मेंबर अमिताभ रंजन सहित प्रमुख कांग्रेसजन सवार हुए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More