रांची: संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन करते हुये आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सिल्ली में आहूत कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सबों को शिक्षा से जोडने के अलावे सभ्य समाज गढ़ने की परिकल्पना की थी। देश के पहले कानून मंत्री बनने के बाद उन्होंने कई ऐसे ऐतिहासिक प्रयास किए जिसके लिए यह देश सदा उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर कई आजसू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।