कोडरमा: 578 लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी गई

कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद द्वारा आज गुम्मो दुर्गा मंदिर के पास प्रधानमंत्री आवास मिले लाभुकों को गृह प्रवेश का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पूजा अर्चना कर 578 लाभुकों को एक नारियल तथा एक पौधा देकर उन्हें आवास की चाबी झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के द्वारा दिया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक झुमरीतिलैया नगर परिषद द्वारा 4004 आवास दिया गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। जिनको अभी तक लाभ नहीं मिला है, उन सभी को 2022 तक प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद के द्वारा आवेदन दें व इसका लाभ उठाएं। कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है उनको भी फ्लैट बना कर दिया जाएगा। जिसमें अभी तक 114 फॉर्म नगर परिषद में आए हैं, वे भी इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश प्रसाद ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष सह राजद नेता संतोष यादव, सिटी मैनेजर लेमानसु कुमार, वार्ड पार्षद विशाल सिंह, बसंत सिंह, अरुण चंद्रवंशी, घनश्याम तुरी, दिलीप बर्मा, पार्वती देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, नीतीश चंद्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी, दिनेश सिंह, विजय राम, पिंटु मजुमदार, सुदीप्तो घोष, राजा यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, त्रिवेणी पांडेय, राजेंद्र वर्मा, मुकेश राम, मनोहर प्रसाद, शिव शंकर पांडेय, नंदकिशोर चंद्रवंशी, मुकेश शर्मा, प्रेम प्रकाश, नरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More