पिछड़ों को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण: महेंद्र

कोडरमा: नगर पंचायत के मेहता भवन में मीडिया से बात करते हुए झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश प्रजापति को राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो ने प्रदेश में पिछड़ों को जाति जनगणना के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा है।

श्री महतो ने डाॅ प्रजापति से मांग की है कि झारखंड के कुशवाहा समाज को एनेक्सचर 1 में शामिल किया जाए। इस सराहनीय कार्य के लिए हम हकीम प्रसाद महतो के स्मार पत्र का समर्थन करते हैं। समर्थन करने वालो में झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो, झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती मेहता, लवकुश मंच के कोडरमा जिला अध्यक्ष भरत मेहता, सदस्यो मे सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप वर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, राजेन्द्र वर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, मनोज कुमार झुन्नु, खोंशो राणा, दिनेश प्रजापति, किरण देवी, कुंती देवी, केसरी देवी, शकुन्तला मेहता, पुष्पा देवी के अलावे अन्य लोग शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More