पप्पू पाण्डेय
बैठक में बीते सोमवार को विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा भारत बंद के दौरान सरिया के कुछ व्यवसाइयों के साथ बंद समर्थकों द्वारा की गई मारपीट की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की गई।
कहा गया कि राजनीति की आड़ में कुछ लोग गुंडई दिखाना चाहते हैं, ताकि व्यवसाइयों से रंगदारी वसूला जा सके। कहा कि भारतीय संविधान ने यह व्यवस्था दी है कि सरकार के विरुद्ध यदि कोई बंद का आह्वान करता है तो व्यावसायी यदि स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखते हैं तो कोई बात नहीं।
परंतु उनके साथ जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। बीते दिनों भारत बंद के दौरान व्यवसाइयों के साथ जो कुछ हुआ यह अशोभनीय है। वहीं लोगों ने कहा कि आज इस प्रकार की घटना से हम सरिया के व्यवसाई असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उक्त मामले में सरिया थाना में एफआईआर भी दर्ज हुआ।
अब तक लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सर्वसम्मति से लोगों ने निर्णय लिया कि यदि 24 घंटे के अंदर सरिया पुलिस उक्त मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सरिया थाना का घेराव किया जाएगा। जिसमें सरिया के व्यवसाय अधिक से अधिक संख्या में शामिल रहेंगे।बैठक के बाद सभी लोग सरिया थाना जाने का निर्णय लिए जहां थाना प्रभारी से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
बैठक में भाजपा के नकुल मंडल, भेखलाल मंडल, बबलू मंडल, प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, मुरली मनोहर मण्डल, चिंतामणि मंडल, छोटू मंडल, बलदेव नायक और व्यवसाइयों हरि मंडल, प्रदीप मोदी, रंजीत मंडल, अभय तर्वे, मदन वर्णवाल, नंदकिशोर वर्णवाल, पंकज वर्णवाल, भीमसेन मोदी, अजीत सिन्हा, श्रीकांत बर्णवाल, दीपक कुमार, विकास कुमार, महेश मोदी, अभिनंदन कुमार मोदी, गौरीशंकर मोदी, राजेश गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यवसाई लोग उपस्थित थे।