एमिटी युनिवर्सिटी के कैंपस से
आकांक्षा
2019 के लोकसभा चुनाव में युवा वोटरों की अहम भूमिका होगी, वह अपने हाथों में जीत की कुंजी लेकर घूम रहे हैं। यह युवा वर्ग जिस भी पार्टी व प्रत्याशी के पीछे खड़ा हो जायेगा, उसकी जीत तय है, इन युवाओं के महत्व को बीते 25 जनवरी को नौवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कहा कि चुनाव में आप खास होंगे। राजधानी रांची के ओवरब्रिज के पास स्थित एमिटी युनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी खासे उत्साहित हैं। मतदाता सूची में शामिल हुये ऐसे नये युवा अपने परिजनों से मतदान करने की प्रक्रिया को लेकर जानकारी ले रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के विकास के मद्देनजर अच्छा सांसद चुनने के लिए चुनाव में मतदान अवश्य करना है। चुनाव में पहली बार मतदान के लिए तैयार युवाओं ने मतदान के लिए पात्र दस्तावेज जैसे वोटर व आधार कार्ड को सहेज कर रखना शुरू कर दिया है। युवाओं का कहना है कि उन्हें रोजगार चाहिए। जबकि कई युवा वोटरों की चाहत विकास के साथ अच्छी कानून व्यवस्था को लेकर भी है। इनका मानना है, कि अच्छी सरकार बनने से ही विकास संभव है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा मतदान करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। युवा वर्ग का कहना है कि लोगों को अधिकाधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।
पुष्पजीत , एमिटी विवि: पहली बार चुनाव में वोट डालने का मौका मिलेगा। मैं बेहद खुश हूं। मेरा वोट उसी को होगा, जो हमारे समाज को शिक्षित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। परिवार के लोगों के कहने पर मैं किसी प्रत्याशी को वोट नहीं दूंगा। अपनी मर्जी से वोट दूंगा। उसी नेता का चयन करूंगी जो विकास और रोजगार का वादा नहीं उस पर अमल भी करे।
आनंद नेहाल , एमिटी विवि: मैं पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हूं। युवाओं के भरोसे देश का भविष्य है। पहली बार मुझे मतदान करने का मौका मिलेगा। जिसे मैं किसी भी हाल में जाने नहीं दूंगा। मैं वैसे नेता को वोट दूंगा जो युवाओं व गांव समाज के पिछड़े लोगों के बारे में सोचे। अपना उम्मीदवार शिक्षा के आधार पर चुनेंगे अगर उनका उम्मीदवार शिक्षित होगा, तभी वह युवाओं को भी शिक्षा में कुछ मदद कर पाएंगा और उनके लिए कुछ अच्छा सोच पाएगा। कहा कि उम्मीदवार ऐसा हो, जो जातिवाद न माने।
आरती कुमारी, एमिटी विवि: इनका कहना है कि पहली बार ये मत का प्रयोग करेंगी तो ऐसे में कई बातों का ध्यान में रखकर ही अपना मतदान देंगी, क्योंकि एक मतदान से पूरा समाज बदल सकता है। कहा कि जो भी उम्मीदवार इस बार इलेक्शन में खड़े हैं, उन्होंने इससे पूर्व कौन-कौन से काम किये हैं। वह इससे पहले क्या-क्या काम किए हैं ? खास करके उन्होंने युवाओं के लिए क्या-क्या काम किए हैं ?
युवाओं के लिए क्या सोचा है व जो सोचा है वह सही है या नहीं । कहा कि क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सांसद जनता के बीच का होना चाहिए व जनता के लिए हमेश तत्पर रहे। ऐसे सांसद को चुनने के लिए मतदान करने के साथ औरों को भी जागरूक करेंगे।