देवघर: 140 पंप सेट का वितरण

देवघर: जिले के सारवा प्रखंड अंतर्गत सोनारायठाड़ी और सारवा गांव के एसटीएससी लाभुकों के बीच भू-अर्जन विभाग द्वारा 140 लाभुकों के बीच पंपसेट का वितरण किया गया। इस दौरान जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। विधायक ने भी लाभुकों के बीच पंपसेट बांटने के बाद वहां मौजूद किसानों को उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसानों को खेती करने में अब आसानी होगी, वे लोग अब पंप सेट के माध्यम से दूर से भी पानी लाकर पटवन कर सकेंगे। श्री बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जरूरतमंद एसटी क्लास के लोगों के बीच एक अच्छी किस्म की मशीन का वितरण किया गया है। फिलहाल 140 लोगों को 90 प्रतिशत अनुदान पर यह पंपसेट मुहैया कराया गया है, ताकि ये पूरे साल खेती कर सकें। जरूरत के हिसाब से जमीन में डीप बोरिंग भी करवाया जाएगा व लोगों ने इसके लिए आवेदन दिया है। उन्हें भी दूसरे फेज में मशीन उपलब्ध करवाया जाएगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More