रांची: आम आदमी पार्टी केंद्रीय कमिटी ने झारखंड में कार्यकर्ताओं के उत्साह व हालात को देखते हुए विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक ने झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का ऐलान किया है। गौरतलब है कि चुनाव लड़े जाने को लेकर यहां बैठक भी की गई थी, जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पीएसी ने भी सहमति जतायी थी।
कमिटि में पवन पांडेय अभियान समिति के उपाध्यक्ष व आबिद अली सचिव बनाये गये हैं। राजन कुमार सिंह, व्यास उपाध्याय, संतोष मानव, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुखदेव हेंब्रम, यासमीन लाल व अनिल चौधरी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अभियान समिति की घोषणा के साथ समिति ने काम आरंभ कर दिया है।