नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत

हजारीबाग में रामनवमी 2026 के दौरान नशे की बढ़ती खपत ने समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा पीढ़ी तेजी से नशे के गर्त में जा रही है, जो भविष्य के लिए आत्मघाती संकेत है।

हजारीबाग: रामनवमी-2026 में जिस तरह नशे के अवैध कारोबार और ‘सूखे नशे’ की  खपत बढ़ा वो केवल चिंताजनक हैं बल्कि भविष्य के लिए एक गंभीर चेतावनी भी हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के इस पारंपरिक आस्था के इस महापर्व के बीच नशे के जाल का फैलना हमारी भावी पीढ़ी के अस्तित्व पर कड़ा प्रहार है। आज हमारे युवा जिस तरह नशे के अंधेरे गर्त में समाते जा रहे हैं, वह समाज के लिए एक आत्मघाती संकेत है।

अब समय केवल अफसोस जताने का नहीं, बल्कि सामूहिक आत्ममंथन और कड़े संकल्प लेने का है। यदि हम आज एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध खड़े नहीं हुए, तो हमारी आने वाली नस्लें नशे की भेंट चढ़ जाएंगी। जनप्रतिनिधि, प्रशासन, अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिक समाज को मिलकर एक सशक्त सुरक्षा कवच तैयार करना होगा ताकि आस्था की इस पावन धरा को नशे के जहर से मुक्त कराया जा सके। अपनी युवा शक्ति को पतन से बचाना ही आज के समय की सबसे बड़ी सेवा और सामूहिक चिंतन का मुख्य बिंदु होना चाहिए। युवा पीढ़ी को भी इस गंभीर विषय पर चिंतन-मनन करने की जरूरत है। इस रामनवमी अपने घर के दो एकलौते बेटा रूपी युवकों का महज 21-22 साल की उम्र हत्या होना उस परिवार के लिए सबकुछ समाप्त होने जैसा ही है। उनके परिवार में दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा जो आजीवन उनके जेहन में रहेगा।

हजारीबाग में नशे पर सख्ती सबसे जरूरी, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के जिले में आने के बाद नशे के अवैध कारोबार में बहुत कमी आई है। उन्होंने नशे के कारोबारियों के कमर तोड़ने के लिए कई अच्छी पहल किए जिसका सकारात्मक असर भी हुआ। लेकिन रामनवमी में इसमें वृद्धि हुआ है जो उनके लिए भी एक चुनौती है। अवैध नशे के कारोबारियों और खासकर सूखे नशे पर हजारीबाग पुलिस से कठोर कदम उठाने की मांग करता हूं ।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More