नए वर्ष के अवसर पर आयोजित हुई गोष्ठी, कविताओं ने किया नये साल का स्वागत

रांची: राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, झारखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष सारिका भूषण के आवास अशोक नगर में संपन्न हुई। मंच की अध्यक्ष सारिका भूषण ने कहा कि इस बार की गोष्ठी में पुराने वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष का स्वागत कविताओं के माध्यम से किया गया। इस गोष्ठी में कई जानी मानी कवयित्रियाँ और साहित्यप्रेमी महिलाओं ने शिरकत की। ताकि समाज की हर महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का एक मंच मिले। गोष्ठी की शुरुआत में गोष्ठी की मुख्य अतिथि वीना श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि सुरिंदर कौर ‘नीलम’ के स्वागत से किया गया। वीना श्रीवास्तव एवं संध्या चौधरी की वन्दनाओं से गोष्ठी का आगाज़ हुआ। कृष्णा श्रीवास्तव ने नए वर्ष पर कविता सुनाई, बीत गया एक और साल / बीते सालों को भूलकर नए साल की शुरुवात करें। रश्मि शर्मा ने, खर्च हुई उम्र तक कविता का पाठ किया। डॉ पम्पा सेन विश्वास ने बाल मजदूरी पर एक संवेदनशील संस्मरण सौ के तीन नोट सुनाया। नंदा पांडेय ने आज फिर जलाए हैं / पलकों की देहरी पर / आस के दीए कविता सुनाया । शैल झा ने अपने मुम्बई प्रवास पर एक रोचक संस्मरण सुनाया। संगीता सहाय ने मंच की शान में लिखी गई एक कविता और गज़ल सुर में सुनाया । संध्या चौधरी ने सृंगार रस की एक कविता तुझे चाहा रब से भी ज़्यादा सुनाया। अध्यक्ष सारिका भूषण ने शहीदों पर लिखी गई लघुकथा अंतिम सांस और एक कविता परित्यक्ता सुनाई । मुख्य अतिथि वीणा श्रीवास्तव ने याद रखना मैं एक औरत हूँ कविता और एक गज़ल सुनाया । विशिष्ट अतिथि सुरिंदर कौर नीलम ने नए वर्ष पर बहुत अच्छी कविता सुनाई। कविता के बोल थे अबकी बार नए वर्ष में इस तरह आना कविता। अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और अगली गोष्ठी के आयोजन पर चर्चा के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।



