अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं

समृद्ध डेस्क: झारखंड में अंधविश्वास आज भी एक बड़ी सामाजिक समस्या बना हुआ है, जहां हर साल कई निर्दोष लोग इसकी भेंट चढ़ जाते हैं. सरकारी स्तर पर जागरूकता और रोकथाम के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सके हैं. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में अंधविश्वास के कारण औसतन हर साल करीब 18 लोगों की जान चली जाती है, जो समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है.

चार साल में अंधविश्वास से मौत के मामले: जिला-वार आंकड़े (2022–2025)
जिला2025202420232022कुल
रांची02237
गिरिडीह01023
दुमका10135
जामताड़ा00101
देवघर10001
साहिबगंज00101
पाकुड़11002
चतरा01203
खूंटी10135
गुमला22239
सिमडेगा00022
लोहरदगा01023
पश्चिमी सिंहभूम245213
सरायकेला10214
पूर्वी सिंहभूम10001
पलामू01113
लातेहार00123
गढ़वा21126
हजारीबाग11013
कुल1115202773
स्रोत: आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड

IMPORTANT

❝

अंधविश्वास के कारण पिछले चार सालों में पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 13 हत्याएं हुई हैं. गुमला में 9 लोगों की जान गई है. वहीं गढ़वा में 6 और दुमका व खूंटी में 5-5 हत्याएं हुई हैं. राजधानी रांची भी इससे अछूती नहीं है. यहां भी अंधविश्वास के कारण चार साल में 7 लोगों की हत्या हो चुकी है. यह बताता है कि राज्य में जागरूकता के बावजूद सामाजिक दबाव हावी है.
बजट की 60% राशि बैनर और नुक्कड़ नाटक पर खर्च

दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड सरकार अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए हर वर्ष लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च करती है. इसके तहत जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियां चलाई जाती हैं. बावजूद इसके, कई दूरदराज के इलाकों में अशिक्षा, गरीबी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोग आज भी झाड़-फूंक और टोना-टोटका जैसी मान्यताओं पर विश्वास करते हैं.

राज्य में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बावजूद अपराधी बेखौफ हैं. झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इन मामलों में सजा की दर महज 5 प्रतिशत है. ग्रामीण इलाकों में सामाजिक दबाव इतना अधिक होता है कि गवाह कोर्ट पहुंचने से पहले ही मुकर जाते हैं. इसके कारण हत्यारे कानूनी पेचीदगियों का फायदा उठाकर साफ बच निकलते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More