स्टेट ब्यूरो: भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने शनिवार को शहर के कई इलाकों में पदयात्रा व जनसंपर्क के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान लोगों से किया। सेठ ने कहा कि भाजपा अपना वादा निभाती है और महिलाओ को यदि किसी के शासनकाल में न्याय व सम्मान मिला है, तो वो मोदी सरकार ही है। हालांकि ये अलग बात है कि चुनावी वादों को साकार किया जाता है या नही। सेठ ने आज किशोरगंज, थड़पखना, बरियातु, डोरंडा, हटिया, सिंह मोड़, पुरानी रांची, चुटिया, केतारी बगान, शारदा कालोनी व कांके के क्षेत्रों में लोगों से मुलाकातें की।
संजय सेठ ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह कर के दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश की गरीब जनता के लिए जितना काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ था। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के साथ किसानों एवं युवाओं के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ किया है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सभी सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभुक महिला के खाते में डालने के निर्णय लिया, जिससे महिलाओं को लाभ के साथ सम्मान भी मिला। कहा कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए आवास, रोजगार एवं ऋण योजना कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत किया। जिससे लाखों गरीब लोगों को लाभ हुआ है और उन्हें आत्म सम्मान मिला है। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये। संजय ने कहा कि पूरा एनडीए एकजूट है। ये गठबंधन दल नहीं दिलों का मेल है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि समन्वय बनाकर अपने गांव, टोले व मोहल्ले में तैनात रहें। आम लोगों को मोदी जी की नीति से अवगत कराएं। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता ही दारोमदार होता है। चुनाव में कार्यकर्ताओं की परीक्षा होती है। कार्यकर्ता अगर अव्वल रहे, तो पार्टी और उम्मीदवार भी अव्वल होता है। उन्होंने कहा कि वे जिस भी क्षेत्र में जा रहे हैं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके साथ में वार्ड नंबर 30 के पार्षद सहित परमा सिंह, संजीव साहू, मिथेलश सिंह, गौतम देव, जनार्दन साह, सुजित शर्मा, बजरंग वर्मा व अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे।