बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत काराखूट में बंद पड़ी पत्थर खदान से महिला का शव तीन दिनों बाद बरामद कर लिया गया। लापता महिला संगीता देवी (50, पति विजय सिंह) का शव मंगलवार को 72 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला बीते तीन दिनों से लापता थी।
वह वहां कपड़ा धोने गयी हुई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन और सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। इसके लिये बाहर से टीम भी मंगायी गयी थी। लंबी खोज के बाद मंगलवार को बंद खदान क्षेत्र से महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारण की जांच कर रही है।


