महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा रांची में आयोजित सावन महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश प्रभारी के. राजू और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। नेताओं ने महिलाओं को सावन की बधाई देते हुए उनकी बढ़ती सामाजिक व राजनीतिक भूमिका की सराहना की।

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के. राजू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, सह-प्रभारी प्रसाद सिरिबेला जी, भूपेंद्र मरावी जी, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय जी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

झारखंड प्रभारी के. राजू जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना की साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह की सराहना की।

इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह जी ने कहा, “सावन हमारी संस्कृति और उमंग का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का कार्य कर रही है। 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी ने कहा कि झारखंड की महिलाएं आज समाज, शासन, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील झारखंड की पहचान है। सावन जैसे पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी लोक-संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर उनके बढ़ते नेतृत्व को दर्शाती है। सावन महोत्सव में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More