गोमिया में बैंक से निकली महिला से 1.10 लाख की छिनतई, बदमाश फरार

गोमिया में एसबीआई बैंक शाखा से 1 लाख 10 हजार रुपये निकालकर लौट रही महिला फोगनी देवी से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने झोला छीन लिया। इस दौरान महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

गोमिया : गोमिया के एसबीआई बैंक शाखा से एक लाख 10 हजार रुपए निकालने के बाद महिला फोगनी देवी से छिनतई की घटना हुई है। महिला अपने बेटी के साथ बैंक से रुपए निकालकर लाल झोले में रखकर बाहर निकली थी और घर लौटने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और महिला के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी

– महिला के सिर सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट लगने से वह जख्मी हो गई।
– पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
– फुटेज के आधार पर दो से तीन संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More