दुमका : सामान नहीं लाने पर महिला ने लड़के को पीटा, बुरी तरह से हुआ घायल

दुमका : दुमका जिले के जामा प्रखंड के कुकुरतोप गांव में महिला रजीना मुर्मू ने मंगल हेम्ब्रम को पीट कर कल शाम को घायल कर दिया. मंगल हेम्ब्रम करीब 10 वर्ष से रजीना मुर्मू के पास काम करता है. वह इसे किसी भी तरह का मजदूरी नहीं देती है. कल कुकुरतोपा हटिया से रजीना मुर्मू के घर समान नहीं ले गया था तो रजीना मंगल हेंम्ब्रम को खोजते हुए कोरियां के बगल करामडीह गांव में गयी और उसे पीटा और घर आकर उसे लोहा के किसी समान से मारकर गहरा घाव कर दिया.

मंगल हेंम्ब्रम को इलाज के लिए आज दुमका ले जाया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More