हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी गई अज्ञात महिला: नदी पुल के पास मिली लाश, साक्ष्य छुपाने की आशंका
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: अनुमंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक तरफ जहाँ नदी किनारे बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया, वहीं दूसरी ओर एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इन घटनाओं के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और दुख का माहौल है।
रत्नाडीह नदी किनारे बोरे में मिला महिला का शव
पहली घटना सरिया पूर्वी रत्नाडीह नदी पुल के पास की है। पुल से लगभग 100 मीटर नीचे नदी किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बोरा देखा। शक होने पर जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। किसी अज्ञात अपराधी द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंक दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
खेसकरी गाँव में 25 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड
इसी बीच सरिया के ही खेसकरी गाँव से एक और दुखद खबर सामने आई, जहाँ सुबह एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सरिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जनप्रतिधियों ने जताया दुख, त्वरित जांच की मांग
एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं होने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। पूर्णिडीह की उपमुखिया कुमारी दीपिका, मुखिया सुनीता कुमारी और पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। यह बेहद हृदयविदारक घटनाएं हैं।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अज्ञात महिला की हत्या के मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। साथ ही युवक की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच की जाए।” फिलहाल स्थानीय लोग इन घटनाओं के बाद से काफी आक्रोशित और डरे हुए हैं और पुलिस प्रशासन से मामले के शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं।


