घर की एक महिला के सशक्त हो जाने से पूरा परिवार सशक्त: महुआ माजी

रांची: राजधानी में शनिवार को नारी क्रांति सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महुआ माजी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अब तो घर की जिम्मेदारियां भी उठाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि घर की एक महिला के सशक्त हो जाने से पूरा परिवार सशक्त हो जाता है।
इसके साथ ही मंच पर विभिन्न क्षेत्र की अतिथि महिलाओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को सशक्त बनने के अहम सुझाव भी दिए। मंच पर रूना शुक्ला, शिल्पी कुन्डु, कंचन किशोर, अनीता देवी, नेहा सोनी, ज्योति चौहान, पुजा बंका, विक्टोरीया कच्छप मौजूद रही। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व नारी क्रांति सेना का पद्म चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अबीर गुलाल, नृत्य-संगीत के होलीयाना अंदाज में सराबोर सभी महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में खुशियाँ बांटी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सलाहकार रीता गिरी, कार्यकारिणी सदस्य ममता देवी, आभा देवी, मनोरामा पाठक, श्वेता, अनीता देवी, एवं दर्जनों महिलाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी क्रांति सेना के अध्यक्ष हर्षिता मुण्डा ने की एवं मंच संचालन संस्था के निदेशक विजय पाठक ने किया।


